कैंप लगा कर हर घर में दो खाता खोलें : उपायुक्त

भारतीय स्टेट बैंक के मेन रोड स्थित एडीबी शाखा गुरुवार को टंडवा स्थित पेट्रोल पंप के समीप स्थानांतरित किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने किया. इस मौके पर एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष बक्शी भी उपस्थित थे. उदघाटन के बाद उपायुक्त ने कहा कि बैंक कैंप लगा कर हर घर के दो […]
भारतीय स्टेट बैंक के मेन रोड स्थित एडीबी शाखा गुरुवार को टंडवा स्थित पेट्रोल पंप के समीप स्थानांतरित किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने किया. इस मौके पर एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष बक्शी भी उपस्थित थे. उदघाटन के बाद उपायुक्त ने कहा कि बैंक कैंप लगा कर हर घर के दो लोगों का खाता खोले और ग्राहकों के साथ होनेवाली परेशानी को भी दूर करे. उन्होंने कहा कि सभी बीपीएलधारियों का बैंक में खाता होना अनिवार्य है. अगर किसी भी बीपीएलधारी का खाता बैंक में नहीं है, तो वह सरकारी सुविधाओं से वंचित रह सकता है. बैंक से जुड़ने के बाद उन्हें सरकार से मिलनेवाली सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










