तीन करोड़ की सड़क एक वर्ष में ही टूटने लगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 12:49 AM
भवनाथपुर : टाउनशिप दुल्हर से कोणमंडरा तक आरइओ विभाग से तीन करोड़ की लागत से बनी सड़क एक वर्ष के अंदर ही टूटने लगी है. इससे संवेदक द्वारा घटिया निर्माण की पोल खुल रही है. आरइओ विभाग ने दुल्हर से घाघरा होते कोणमंडरा तक 3.14 करोड़ की लागत से 4.5 किमी पथ का कालीकरण किया […]
भवनाथपुर : टाउनशिप दुल्हर से कोणमंडरा तक आरइओ विभाग से तीन करोड़ की लागत से बनी सड़क एक वर्ष के अंदर ही टूटने लगी है. इससे संवेदक द्वारा घटिया निर्माण की पोल खुल रही है. आरइओ विभाग ने दुल्हर से घाघरा होते कोणमंडरा तक 3.14 करोड़ की लागत से 4.5 किमी पथ का कालीकरण किया था. इसका निर्माण मेसर्स सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया था.
सड़क निर्माण के वक्त ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का विरोध किया था. ग्रामीण अनिल गुप्ता, विजय कुमार महतो, मंदीप कुमार, अजीत कुमार, दिनेश साह, अंगद कुमार, देव कुमार साह, बाली कुमार, सिंगु साह, रामचंद्र साह आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जुलाई 2019 में पूर्ण हुआ है, जबकि विभाग ने 17 फरवरी 18 को पूर्ण दिखाया है.
कहा कि हम सभी ग्रामीणों द्वारा अक्तूबर 2018 को घटिया निर्माण का विरोध किया था. ग्रामीणों ने कहा घटिया सड़क निर्माण की लिखित जानकारी मुख्यमंत्री को दी जायेगी. जांच नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










