आवासीय विद्यालय की छात्रा का कराया गया गर्भपात

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : जिले के कांडी स्थित सरकारी आवासीय विद्यालय की नौवीं की छात्रा का गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. मामले की जांच के लिए उपायुक्त के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गयी है़ टीम ने सोमवार की शाम विद्यालय जाकर मामले की जानकारी ली़ जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को […]

विज्ञापन

गढ़वा : जिले के कांडी स्थित सरकारी आवासीय विद्यालय की नौवीं की छात्रा का गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. मामले की जांच के लिए उपायुक्त के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गयी है़ टीम ने सोमवार की शाम विद्यालय जाकर मामले की जानकारी ली़ जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को शिक्षकों को छात्रा का शरीर देखकर आशंका हुई, तो अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में पत्र लिखकर विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया़ सूचना मिलने के बाद अभिभावक विद्यालय पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले जाकर गर्भपात कराया.

सूत्रों का कहना है कि छात्रा के गर्भपात के लिए जिला मुख्यालय के नर्सिंग होम से अभिभावकों ने संपर्क किया था़ मामला उजागर होने के कारण कोई गर्भपात करने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद अभिभावकों ने केतार स्थित निजी चिकित्सक से गर्भपात कराया.

बताया जाता है कि छात्रा करीब छह माह की गर्भवती थी़ टीम यह भी जांच कर रही है कि छात्रा स्कूल में रहने के दौरान गर्भवती हुई या अवकाश के दौरान घर जाने पर. इस मामले में बालिका एवं उसके अभिभावकों से जानकारी लेने की कोशिश की गयी, तो उनका मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ था.

बीइइओ जब पूछताछ के लिए छात्रा के घर गये तो वह नहीं मिली. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी जिले के दूसरे सरकारी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के मां बनने का मामला सामने आया था़ इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है और तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola