पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगाया ताला

Updated at : 25 Jan 2020 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगाया ताला

कांडी : कांडी प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कर्मियों को अनुपस्थित रहने के कारण प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार पांडे उर्फ पिंकू पांडे के नेतृत्व में पंचायत समिति तथा ग्रामीणों ने प्रखंड के मुख्य गेट में ताला बंद कर दिया. ताला बंद के बाद लगभग एक बजे प्रखंड कार्यालय […]

विज्ञापन

कांडी : कांडी प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कर्मियों को अनुपस्थित रहने के कारण प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार पांडे उर्फ पिंकू पांडे के नेतृत्व में पंचायत समिति तथा ग्रामीणों ने प्रखंड के मुख्य गेट में ताला बंद कर दिया. ताला बंद के बाद लगभग एक बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचे बीडीओ जोहन टुडू ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रमुख प्रतिनिधि तथा आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर गेट से ताला खुलवाये.

इस संबंध में प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडे ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न भागों से 10 किमी दूर से आपने अपने कई समस्याओं को लेकर लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक जाते हैं, फिर भी उनको अंचल सह प्रखंड कर्मियों से मुलाकात नहीं होने के कारण उनका काम नहीं बनता है.
अंचल प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक जाते हैं. प्रखंड अंचल कर्मियों की लापरवाही के कारण प्रखंड के हालात बद से भी बदतर बनी हुई है. साथ-साथ प्रमुख प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि बीडीयो साहब द्वारा प्रमुख तथा प्रमुख प्रतिनिधि का फोन भी नहीं रिसीव किया जाता है.
प्रखंड कर्मी अपनी मनमानी तौर तरीके से प्रखंड कार्यालय में आते-जाते हैं. विभिन्न समस्याओं को लेकर मजबूरन एक घंटा प्रखंड कार्यालय में ताला बंद करना पड़ा. इस संबंध में बीडीअो जोहन टुडू ने बताया कि गाड़ी खराब होने के कारण वे विलम से प्रखंड कार्यालय पहुंचा प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. सभी ग्रामीणों प्रखंड वासियों की जो भी समस्याएं सुनी जाती है, उनके कार्य को निष्पादित भी किया जाता है. प्रखंड कर्मी की कार्यशैली में भी सुधारकी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola