प्रशिक्षण पानेवाले लोगों को दें ऋण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 3:03 AM
गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अग्रणी बैंक प्रबंधक इंदुभूषण लाल ने संस्था में सभी शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.एलडीएम ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार संस्था का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध […]
गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अग्रणी बैंक प्रबंधक इंदुभूषण लाल ने संस्था में सभी शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.एलडीएम ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार संस्था का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना है.
संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई लोग स्वरोजगार खुद से ही कर लेते हैं, जबकि कुछ लोग राशि के अभाव में स्वरोजगार नहीं कर पाते हैं. जो लोग आर्थिक अभाव में स्वरोजगार नहीं कर पाते हैं, वैसे लोगों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराना है.आप सभी लोग संस्था की ओर से स्वरोजगार के लिए भेजे गये आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लाभुकों को ऋण उपलब्ध करायें.
एलडीएम ने निदेशक को वैसे लाभुक जो राशि के अभाव में स्वरोजगार नहीं कर पा रहे हैं, वैसे लोगों की सूची बनाते हुए सेवा क्षेत्र के आवेदन बैंक में उपलब्ध करायें. साथ ही उसकी एक हार्ड कॉपी एलडीएम कार्यालय वह भी उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद, विकास आनंद, निशांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










