प्रतिभा को कुंठित नहीं होने देंगे : मिथिलेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 24 वें दिन खेले गये दो अलग-अलग मैचों में शांति निवास ने ज्ञान निकेतन बेलचांपा को हराकर पूरे अंक अर्जित किये. मैच से पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर ने महिला ग्रुप के प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों […]
विज्ञापन
गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 24 वें दिन खेले गये दो अलग-अलग मैचों में शांति निवास ने ज्ञान निकेतन बेलचांपा को हराकर पूरे अंक अर्जित किये. मैच से पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर ने महिला ग्रुप के प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
उन्होंने कहा कि जब वे खेला करते थे, उस समय गढ़वा में दो या तीन टीमें हुआ करती थी. लेकिन आज 50 से ज्यादा टीमें प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा में प्रतिभा की कमी नहीं है. इन प्रतिभाओं को वे कुंठित नहीं होने देंगे.
छात्रावास के मैदान में शांति निवास उच्च विद्यालय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेया के 46, पायल के कारणों के सहयोग से 114 रनों का स्कोर खड़ा किया. ज्ञान निकेतन बेलचंपा की ओर से शाइना ने पांच खिलाड़ियों को आउट किया. जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम 68 रनों पर ही सिमट गयी.
टीम की ओर से सिमरन ने 19 और सबीला ने 13 रनों का योगदान किया. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शांति निवास के श्रेया को दिया गया.।इस मौके पर अनिता दत्त, नसीम अख्तर, मेदनी खान, कंचन साहू, गुरुदत्त, आशीष, नितेश सिंह, तनवीर आलम, डॉ अरशद अंसारी, प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी, पर्यवेक्षक अनिल विश्वकर्मा, दीपक सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










