ePaper

बंध्याकरण के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी, रेफर

Updated at : 18 Dec 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
बंध्याकरण के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी, रेफर

मेदिनीनगर सदर अस्पताल में दुबारा हुआ ऑपरेशन अभीतक चल रहा है इलाज रंका : रंका प्रखंड के खरडीहा निवासी कंचन राम की पत्नी ममता देवी (22) स्थानीय केंद्र में बंध्याकरण का अॉपरेशन किया गया. अॉपरेशन के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. तब उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर (डालटनगंज) रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर सदर अस्पताल में दुबारा हुआ ऑपरेशन अभीतक चल रहा है इलाज

रंका : रंका प्रखंड के खरडीहा निवासी कंचन राम की पत्नी ममता देवी (22) स्थानीय केंद्र में बंध्याकरण का अॉपरेशन किया गया. अॉपरेशन के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. तब उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर (डालटनगंज) रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया गया कि ममता देवी को परिवार नियोजन के तहत 13 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में ऑपरेशन हुआ था.
ऑपरेशन के एक घंटा तक ममता देवी को होश नहीं आने पर चिकित्सकों ने उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया. दूसरे दिन 14 दिसंबर को ममता देवी को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने पुनः ऑपरेशन किया. इसके बाद से वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.
ममता देवी के ससुर नरेश राम ने बताया कि वह बकरी बेच कर बहू ममता के इलाज में 15000 रुपये खर्च कर चुके हैं. लेकिन अभी तक उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. इस संबंध में सहिया पानपति देवी ने बताया कि भंडरिया सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विजय कुमार ममता का ऑपरेशन किये थे. ऑपरेशन के बाद ममता देवी को होश नहीं आने पर अनुबंधकर्मी ड्रेसर अनुज कुमार ने 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया था.
स्थिति सामान्य है : सीएस
इस संबंध में गढ़वा सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने कहा कि रंका में सही से अॉपरेशन नहीं हो पाया था. इसलिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर में दुबारा बंध्याकरण का अॉपरेशन किया गया. चिकित्सकों से संपर्क कहा गया कि महिला की स्थिति सामान्य है. वह खतरे से बाहर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola