चोरी की दो बाइक पुलिस ने की जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2019 12:51 AM
धुरकी : धुरकी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने चोरी की दो बाइक बरामद की है. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र से 13 तारीख को छत्तीसगढ़ के सनावल गांव के राजेश कुमार सिंह के बाइक धुरकी कर्पूरी चौक से चोरी हुई थी. इसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाने में की थी. […]
धुरकी : धुरकी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने चोरी की दो बाइक बरामद की है. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र से 13 तारीख को छत्तीसगढ़ के सनावल गांव के राजेश कुमार सिंह के बाइक धुरकी कर्पूरी चौक से चोरी हुई थी. इसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाने में की थी. इसी आलोक में थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर बाइक की बरामदगी के लिए छापामारी अभियान चलाया था.
इसी क्रम में बीती रात सूचना मिली की कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में सगमा बाजार में घूम रहे हैं. इसी सूचना के आलोक में लेकर छापामारी शुरू कर दिया तो पाया कि सगमा बाजार के पास सोमवार की रात्रि दो बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर खड़ी है.
इसे पुलिस ने उठा कर थाना ले आयी, जिसमें एक बाइक चोरी की गयी राजेश कुमार सिंह की थी और दूसरी बाइक की कोई पता नहीं चल सका है. जिसे पुलिस थाने में ले आयी है. दोनों बाइक के विषय में छानबीन की जा रही है इधर चोरी गयी राजेश कुमार सिंह की बाइक के विषय में छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










