पेंडिंग पड़े अकाउंट को जल्द खुलवायें

केतार : केतार प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई़ इसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक, पीएनबी सिंधीताली, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, संकुल साधनसेवी, समन्वयक, जेआरजीबी एवं एसबीआइ के अधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें स्कूली बच्चों के पेंडिंग पड़े अकाउंट को जल्द से जल्द खुलवाने, […]
केतार : केतार प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई़ इसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक, पीएनबी सिंधीताली, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, संकुल साधनसेवी, समन्वयक, जेआरजीबी एवं एसबीआइ के अधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए.
इसमें स्कूली बच्चों के पेंडिंग पड़े अकाउंट को जल्द से जल्द खुलवाने, जेएसएलपीएस के तहत स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को लोन के लिए अकाउंट खुलवाने, पीएम आवास के कुछ लाभुकों के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके आश्रित को आवास की राशि देने के लिए खाता खुलवाने आदि का निर्देश दिया गया.
साथ ही प्रखंड अंतर्गत संचालित बैंकों के हठी बकायदारों को बार-बार नोटिस के बाद भी लोन की राशि जमा नहीं करने पर, भारतीय स्टेट बैंक के 18 एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के 53 बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस के लिए आग्रेतर कार्रवाई पर चर्चा की गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










