गढ़वा में डायन बता महिला को गांव से निकाला, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

रंका : रंका थाना के मझिगांवा में गांव के डिहवार की पूजा के दौरान महिला (36) को डायन कहकर प्रताड़ित किया गया है. डायन होने का आरोप लगा महिला को गांव और समाज से निकालने का फरमान सुनाया गया है. इस मामले में पीड़िता ने रंका थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

रंका : रंका थाना के मझिगांवा में गांव के डिहवार की पूजा के दौरान महिला (36) को डायन कहकर प्रताड़ित किया गया है. डायन होने का आरोप लगा महिला को गांव और समाज से निकालने का फरमान सुनाया गया है. इस मामले में पीड़िता ने रंका थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद से सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मझिगांवा गांव में एक साल में किसी न किसी कारण से नौ लोगों की मौत हो चुकी है. इस पर गांववालों ने गांव के डिहवार को मनाने के लिए अनुष्ठान किया. सात नवंबर को डिहवार पूजा आयोजित की गयी. इसमें गांव के सभी समुदाय के लोगों के साथ वह महिला भी बुलायी गयी, जिस पर डायन होने का आरोप लगाया जा रहा था.

महिला से कहा-िडहवार को वापस लाओ : पूजा के दौरान लक्ष्मी साव, प्रेम साव, अरुण साव, अमित साव और पुजारी भगत दिकू उरांव ने महिला को डायन कहकर दरसने को कहा. साथ ही आरोप लगाया कि उसके भूत के कारण गांव के डिहवार अपना स्थान छोड़ कर चले गये हैं. इसी वजह से गांव में लगातार अप्रिय घटनाएं हो रही हैं. यदि उसने फिर से डिहवार को सही स्थान पर नहीं बैठाया, तो उसे गांव से निकाल दिया जायेगा.

इसके बाद पीड़िता ने रंका थाने में आवेदन देकर लक्ष्मी साव, प्रेम साव, अरुण साव, अमित साव, पुजारी भगत दिकु उरांव पर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी चिंतामन रजक ने कहा कि महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola