मार्च तक पूरा होगा ग्रिड निर्माण का काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 12:56 AM
विज्ञापन
पूर्व की सरकार यदि गंभीर होती, तो गढ़वा में नहीं होती बिजली की समस्या गढ़वा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि गढ़वा में मार्च 2020 तक तक ग्रिड व उससे कनेक्टविटी का काम पूरा होगा़ अभी यहां 80 प्रतिशत तक का काम पूरा हो सका है़ कोयल नदी में दो पाया का निर्माण […]
विज्ञापन
पूर्व की सरकार यदि गंभीर होती, तो गढ़वा में नहीं होती बिजली की समस्या
गढ़वा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि गढ़वा में मार्च 2020 तक तक ग्रिड व उससे कनेक्टविटी का काम पूरा होगा़ अभी यहां 80 प्रतिशत तक का काम पूरा हो सका है़ कोयल नदी में दो पाया का निर्माण होना शेष रह गया है, इस वजह से अभी जिले में बिजली की थोड़ी समस्या है़ पूर्व की सरकार यदि इस दिशा में काम की होती, तो यह परेशानी कब की दूर हो गयी रहती.
गुरुवार को उद्घाटन-शिलान्यास व परिसंपत्तियों के वितरण को लेकर जिला प्रशासन की अोर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे श्री दास ने गोविंद उवि के मैदान में लाभुकों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में स्थायी सरकार देने का काम राज्य की जनता ने किया था़ इसके बाद गढ़वा जिला ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी जगहों पर सड़क, बिजली के क्षेत्र में कार्य हुए है़.
उन्होंने कहा कि सड़क व बिजली का विस्तार होने से विकास स्वत: हो जाता है़ इसी उद्देश्य से सड़क व बिजली के क्षेत्र में विकास किया गया है़ उन्होंने कहा कि 2014 से पहले 68 लाख घरों में से 38 लाख घरों में ही बिजली थी, लेकिन आज शत-प्रतिशत घरों में बिजली पहुंच गयी है़ श्री दास ने कहा कि आजादी के बाद से लगातार कृषि की उपेक्षा हुई है.
जब सरकार में थे, तब कुछ नहीं किया गया. लेकिन जब अब विपक्ष में हैं, तो हाय-तौबा मचा रहे है़ं लेकिन वर्तमान सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान योजना व सीएम कृषि आशीर्वाद योजना शुरू किया गया है. डबल इंजन की सरकार इंडस्ट्रीज के विकास के साथ ही साथ कृषि में भी बेहतर काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि 2022 तक कोई भी गरीब बेघर नहीं रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ सबको योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है़ यदि मुसलमान गरीब है, तो उसे भी आवास का लाभ मिल रहा है़ उन्होंने कहा कि कमल समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए झारखंड में कमल फिर से आनी चाहिए.
इसके पूर्व उपायुक्त हर्ष मंगला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया़ कार्यक्रम का संचालन नीरज श्रीधर, पूनमश्री तथा अजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया़ इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, अजा आयोग के चेयरमैन शिवधारी राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
जिन योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को जिन योजनाओं का ऑन लाइन उद्घाटन व शिलान्यास किया़ उसमें मेराल से अंबाखोरेया भाया बाना 36.62 किमी पथ निर्माण (लागत 111.69 लाख), नगरऊंटारी से अंबाखोरेया भाया धुरकी 24.94 किमी पथ निर्माण (लागत 95 करोड़) तथा गढ़वा से कांडी पथ भाया मझिआंव 47.45 किमी पथ निर्माण (लागत 136 करोड़) का शिलान्यास तथा तिलदाग मोड़ से अटौला तक 23.42 किमी पथ निर्माण (लागत 48.7 करोड़), चिनियां से खुथूआ मोड़ भाया रणपुरा 32.92 किमी पथ निर्माण (लागत 81 करोड़), रंका से चिनियां इंटरमीडियर लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 23.395 किमी पथ निर्माण (लागत 32.92 करोड़) तथा डंडा-लालगढ़ कोयल नदी पर उच्चस्तरीय ब्रिज निर्माण (लागत 35.79 करोड़) का उद्घाटन शामिल है़ इसके अलावा उन्होंने 17.08 करोड़ की सुकन्या योजना, पोषाहार योजना, पोशाक वितरण, मातृ वंदना, आवास योजना, उज्जवला योजना, राशन कार्ड वितरण, सेविका-सहायिका चयनपत्र, स्वीकृति पत्र आदि के तीन-तीन लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










