गढ़वा में सरे बाजार भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या
रमकंडा : गढ़वा जिला के रमकंडा में बुधवार को एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गयी. प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट बाजार में शाम को भाजपा नेता गोपाल चौरसिया की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव पुलिस ने […]
रमकंडा : गढ़वा जिला के रमकंडा में बुधवार को एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गयी. प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट बाजार में शाम को भाजपा नेता गोपाल चौरसिया की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी.
आपके शहर में
घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया. शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस भाजपा नेता के परिजनों को उनका पार्थिव देह सौंप देगी.
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता देर शाम अपनी मोटरसाइकल से घर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गर्दन पर बेरहमी से वार कर दिया. घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गयी. घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
बताया जाता है कि गोपाल चौरसिया मेदिनीनगर से शाम को अपने घर लौट रहे थे. गोपाल अपने घर से कुछ ही दूरी पर थे कि अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए