दो पक्षों में हुई मारपीट तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

भवनाथपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत बुका गांव में बीते शुक्रवार की रात दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के कुल तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में प्रशांत पासवान, दिनेश पासवान व राजकुमार पासवान का नाम शामिल है. परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत बुका गांव में बीते शुक्रवार की रात दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के कुल तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में प्रशांत पासवान, दिनेश पासवान व राजकुमार पासवान का नाम शामिल है. परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मारपीट की घटना को लेकर प्रशांत पासवान ने गांव के ही विनय मेहता, आलोक मेहता, उज्ज्वल मेहता, शशिकांत मेहता, गणेश राउत, अमृत राउत, उदय मेहता, नागवंत मेहता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घायल प्रशांत पासवान ने बताया कि शुक्रवार को मैं गांव के ही कुआं के पास बैठा था, तो उक्त लोगों ने मुझे कहा कि तुम यहां से भागो नहीं तो तुम्हारी खैर नहीं.
इसके बाद मैं घर चला गया. रात्रि में मैं जब अमोला टोला स्थित दुर्गा मंडप के पास रामायण देखने जा रहा था, तो उपरोक्त लोगों ने मुझे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. पीछे से आ रहे मेरे भाई दिनेश और राजकुमार जब बचाने पहुंचे, तो उक्त लोगों ने उन्हें भी लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिये. इधर पुलिस घायलों के आवेदन के आलोक में मामले की तहकीकात कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola