चिनियां में चार शराब भट्ठी ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर चिनियां थाना क्षेत्र के डोल व राजबांस गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. विभाग के एसआइ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान 425 किलो […]

विज्ञापन

गढ़वा : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर चिनियां थाना क्षेत्र के डोल व राजबांस गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. विभाग के एसआइ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान 425 किलो जावा महुआ तथा 85 लीटर शराब बरामद किया गया. इसके अलावा शराब बनाने के बरामद उपकरण को स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया़ इस छापेमारी अभियान के दौरान चार लोगों को स्थल से गिरफ्तार किया गया़ इसमें राजबांस से सुखदेव यादव तथा डोल से दिनेश गुप्ता, बुद्धि प्रसाद गुप्ता व प्रियरंजन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया. इस अभियान में एसआइ कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश आदि होमगार्ड के जवान शामिल थे़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola