बसपा का जिलास्तरीय सम्मेलन 14 जुलाई को

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 14 जुलाई को स्थानीय उत्सव गार्डेन में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में बसपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी छट्ठू राम, हुसैनाबाद के विधायक सह बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता आदि शामिल होंगे. शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते […]

विज्ञापन

गढ़वा : बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 14 जुलाई को स्थानीय उत्सव गार्डेन में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में बसपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी छट्ठू राम, हुसैनाबाद के विधायक सह बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता आदि शामिल होंगे. शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बसपा के विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र साव ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में श्री साव ने कहा कि रघुवर दास की सरकार तानाशाही हो चुकी है. इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है़ इस मौके पर पलामू जोन इंचार्ज अरुण भारती, जोन प्रभारी बिगू राम, सरोज कुमार सुमन, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी, राजन मेहता, राजकुमार यादव, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामाशीष राम, धर्मेंद्र मेहता, सुनील कुमार गौतम, मनोज कुमार, प्रमोद साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola