Garhwa News: पांच पुलों की जांच में एप्रोच पथ में मिली भारी गड़बड़ी; मानक के अनुसार होगा दोबारा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

फुलवारी का पुल,बसाढ़ के नीचे पुल, सिसरी मे पुलका | Prabhat Khabar Network

खरौंधी में पांच पुलों के एप्रोच पथ में भारी अनियमितता मिलने पर उपायुक्त ने संवेदक को दोबारा निर्माण करने का सख्त निर्देश दिया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

खरौंधी, गढ़वा : प्रभात खबर में ‘करोड़ों के पांच पुल सवालों के घेरे में, कहीं दरार तो कहीं धंसा एप्रोच पथ’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का विभाग ने संज्ञान लिया है. उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हेमंत कुमार, एसडीओ केके पंडित और जेई उदय कुमार ने खरौंधी प्रखंड में निर्मित पांच पुलों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई पुलों के एप्रोच पथ में भारी अनियमितता पायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ तोड़कर बनेगा दोबारा

निरीक्षण के बाद कार्यपालक अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि कई पुलों के एप्रोच पथ टूटने और धंसने की स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ को संवेदक द्वारा तोड़कर निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा बनाना होगा.

अधिकारियों की टीम ने विभिन्न पुलों और उनके एप्रोच पथ की स्थिति का जायजा लिया. जांच में सामने आयी कमियों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गयी है.

बसाढ़ पुल के पास मिला जलजमाव

अधिकारियों ने चंदनी गांव में बसाढ़ के नीचे डोमनी नदी पर बने पुल का भी निरीक्षण किया. यहां पुल के पास रास्ते में पानी का जमाव पाया गया. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि जलजमाव की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया जायेगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

सिसरी पुल का एप्रोच पथ भी क्षतिग्रस्त

सिसरी में डोमनी नदी पर बने पुल के दोनों ओर का एप्रोच पथ भी क्षतिग्रस्त मिला. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इसकी रिपोर्ट विभाग के वरीय अधिकारियों को भेजी जायेगी.

राजी का पुल विशेष प्रमंडल के अधीन नहीं

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता हेमंत कुमार ने स्पष्ट किया कि राजी में निर्मित पुल विशेष प्रमंडल के अधीन नहीं है. इसका निर्माण दूसरे विभाग द्वारा कराया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola