गढ़वा : वज्रपात से तीन किसानों की मौत, महिला सहित तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात में तीन किसानों की मौत हो गयी, जबकि दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये़ मृतकों में भंडरिया थाना क्षेत्र के बायाखुरा गांव निवासी अनुरंजन कच्छप (18) अखिलेश मिंज (20) एवं मेराल थाना के लखेया गांव निवासी दशरथ पासवान (60) शामिल है़ं जबकि घायलों में लखेया […]

विज्ञापन

गढ़वा जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात में तीन किसानों की मौत हो गयी, जबकि दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये़ मृतकों में भंडरिया थाना क्षेत्र के बायाखुरा गांव निवासी अनुरंजन कच्छप (18) अखिलेश मिंज (20) एवं मेराल थाना के लखेया गांव निवासी दशरथ पासवान (60) शामिल है़ं जबकि घायलों में लखेया की बसंती देवी व विमला देवी तथा बायाखुरा के सुलेमान मिंज शामिल है़ं

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें बसंती देवी व विमला देवी का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि सुलेमान मिंज को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है़ गढ़वा जिले में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बारिश आयी़ इस दौरान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे आये लोग ठनका की चपेट में आये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola