रंका : बैक की जगह फर्स्ट गियर लगा, व्यवसायी की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रंका : रंका के व्यवसायी पूरन साव (45) की मौत पिकअप वाहन की चपेट में आने से हो गयी. घटना बुधवार सुबह सात बजे की है. पूरन साव सोनार मुहल्ला के रहनेवाले थे. शहर के कर्बला मैदान के पास उनकी दुकान है. उन्होंने एक पिकअप वाहन को अपनी दुकान पर बुलाया था. सामान लोड करने […]
विज्ञापन
रंका : रंका के व्यवसायी पूरन साव (45) की मौत पिकअप वाहन की चपेट में आने से हो गयी. घटना बुधवार सुबह सात बजे की है. पूरन साव सोनार मुहल्ला के रहनेवाले थे. शहर के कर्बला मैदान के पास उनकी दुकान है.
उन्होंने एक पिकअप वाहन को अपनी दुकान पर बुलाया था. सामान लोड करने के लिए चालक पिकअप वाहन को खड़ा करने लगा. पूरन साव आगे खड़े होकर चालक को वाहन पीछे की ओर करने को बताने लगे.
इसी दौरान बिना बैक गियर लगाये ही चालक ने फर्स्ट गियर लगा एक्सेलरेटर दबा दिया. इससे वाहन अचानक से आगे बढ़ गया और पूरन साव को कुचल दिया. मौके पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ कर चालक भाग गया. बीडीओ मो परवेज ने तत्काल 10 हजार रुपये मृतक के परिजनों को दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन