गोविंद उवि के मैदान में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में किये जा रहे हैं प्रयास गढ़वा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को पंचायतस्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तत्परता से प्रयास किये जा रहे है़. इसको लेकर जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय व पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करने के […]

विज्ञापन

उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में किये जा रहे हैं प्रयास

आपके शहर में

विज्ञापन
गढ़वा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को पंचायतस्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तत्परता से प्रयास किये जा रहे है़. इसको लेकर जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय व पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिये सभी जगह पूर्वाभ्यास चल रहा है. मंगलवार को उपायुक्त ने जिला मुख्यालय में आयोजित होनेवाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की. इसमें योग से जुड़े सभी संगठन के प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया.
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने गोविंद उवि के मैदान में योग दिवस व योगाभ्यास के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया़ उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद मुख्य स्थल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पानी व शौचालय, लाइटिंग पार्किंग व क्राउड मैनेजमेंट आदि को लेकर विशेष निर्देश दिये.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करने को कहा़ उन्होंने पतंजलि योग समिति से जुड़े लोगों से बारी-बारी करके कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उनसे सुझाव मांगे़ बैठक में अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया, जिला जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार, पतंजली योग समिति के फलाहारी बाबा, सुशील कुमार केसरी, गढ़वा अंचल पदाधिकारी जेके मिश्रा,जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश्वर चौधरी, समाजिक कार्यकर्ता दयाशंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे.
योगाभ्यास शुरू किया गया : अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग दिवस को लेकर तीन दिवसीय योगाभ्यास की शुरुआत गोविंद उवि के मैदान व वन विभाग के प्रशाल में प्रारंभ किया गया. इस दौरान भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नागेंद्र तिवारी व पतंजलि योग समिति के अरुण कुमार मिश्र उर्फ फलहारी बाबा द्वारा योग के प्रत्येक पहलू को विस्तार पूर्वक बताया व कराया गया.
इस दौरान योग शिक्षिका संध्या देवी ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए योग अति आवश्यक है़ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सिविल सर्जन नंद किशोर रजक ने कहा कि योग वह विज्ञान है, जो जीवन में संचार पैदा करता है. इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से इस जीवन को टाउन हॉल में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेने एवं चार दिवसीय योग शिविर में पहुंचकर योग विद्या सीख कर जीवन को नया आयाम देने की बात कही.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola