युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की

Updated at : 15 Jun 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की

रोहतास का रहनेवाला था राजन सिंह गढ़वा : रोहतास जिले के नौहट्टा गांव निवासी राजन सिंह (40वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में राजन सिंह की पत्नी उषा देवी ने बताया कि राजन सिंह कांडी में रहकर गुटखा बेचते थे. वह चार माह से घर में पैसा नहीं दे रहे थे. […]

विज्ञापन

रोहतास का रहनेवाला था राजन सिंह

गढ़वा : रोहतास जिले के नौहट्टा गांव निवासी राजन सिंह (40वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में राजन सिंह की पत्नी उषा देवी ने बताया कि राजन सिंह कांडी में रहकर गुटखा बेचते थे. वह चार माह से घर में पैसा नहीं दे रहे थे. साथ ही एक वर्ष से दोनों के बीच कोई संबंध नहीं था.
इस बात को लेकर वे हमेशा मारपीट करते रहते थे़ उषा ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पति के पास कांडी आयी थी़ इसके बाद पति ने उषा को अपने भाड़े के मकान में नहीं रहने दिया और उसने उसके साथ मारपीट भी किया. इससे नाराज होकर उषा अपने मायके में जाकर रह रही थी. शुक्रवार की सुबह उषा जब अपने घर नौहट्टा जाने के लिये निकल रही थी़, तो वह अपने पति से मिलने के लिये पुन: कांडी आयी थी.
जहां उसके पति ने उसके साथ फिर से मारपीट करने लगा़ इसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया़ कुछ देर बाद राजन सिंह कांडी बाजार से जहर लाकर खा लिया. इसके बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल लाया जा रहा था़, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी़ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola