ePaper

शक्तिपुंज एक्सप्रेस से गिर कर युवक की मौत

Updated at : 12 Jun 2019 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
शक्तिपुंज एक्सप्रेस से गिर कर युवक की मौत

युवक और उसके दोस्त बाहर काम करने जा रहे थे श्री बंशीधरनगर : मंगलवार की अहले सुबह जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस से रेहला थाना क्षेत्र के सहबनवा ग्राम निवासी 30 वर्षीय राजेश राम नाम का युवक गिरने से घायल हो गया. घायल को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज़ के लिए लाया, जहां […]

विज्ञापन

युवक और उसके दोस्त बाहर काम करने जा रहे थे

श्री बंशीधरनगर : मंगलवार की अहले सुबह जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस से रेहला थाना क्षेत्र के सहबनवा ग्राम निवासी 30 वर्षीय राजेश राम नाम का युवक गिरने से घायल हो गया. घायल को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज़ के लिए लाया, जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके साथ वाले दोस्तों ने बताया कि वे सभी आठ व्यक्ति गढ़वा रोड स्टेशन से पुणे जाने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस पर सवार हुए थे, जिसमें बरडीहा थाना क्षेत्र के कौवाखोह ग्राम के मिथिलेश राम, लव कुमार राम, कमलेश राम, रेहला थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ग्राम के फुलेंद्र कुमार, ओमप्रकाश ठाकुर तथा उंटारी थाना क्षेत्र के जोगा करकट्टा ग्राम निवासी संतोष राम व राकेश कुमार उक्त बोगी में थे और वह दरवाजे के पास बैठा हुआ था.
लड़कों के अनुसार शायद उसे झपकी आ गयी. सभी लड़कों ने कहा कि वह कैसे गिरा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. लोगों के शोर मचाये जाने पर चैन पुलिंग करके जमुई ग्राम से उसके साथ के सभी लड़के वापस घटनास्थल पर गये, जहां से उसे तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola