पति के दीर्घायु जीवन के लिए सुहागिनों ने की पूजा

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले के सभी क्षेत्रों में सोमवार को विवाहित महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की. महिलाएं सुबह से ही बट-सावित्री पूजा को लेकर उत्साहित थी. विवाहित महिलाओं ने अपने निकट के बरगद पेड़ के पास पहुंच कर उसकी पूजा की और अपने पति के दीर्घायु जीवन के लिए कामना की. इस अवसर […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले के सभी क्षेत्रों में सोमवार को विवाहित महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की. महिलाएं सुबह से ही बट-सावित्री पूजा को लेकर उत्साहित थी. विवाहित महिलाओं ने अपने निकट के बरगद पेड़ के पास पहुंच कर उसकी पूजा की और अपने पति के दीर्घायु जीवन के लिए कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने बरगद पेड़ में रक्षासूत बांधा और वृक्ष की परिक्रमा की. अधिकांश क्षेत्रों में गिने-चुने बरगद के पेड़ होने के कारण एक-एक बरगद के पेड़ के नीचे काफी संख्या में महिलाओं को पूजा करते हुए देखा गया. इस मौके पर सुहागिनों ने पुजारी से सावित्री और सत्यवान की कथा का भी श्रवण किया. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी बरगद पेड़ के नीचे महिलाओं की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola