रमकंडा में चुप्पी तोड़ो अभियान शुरू

रमकंडा : पेयजल व स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन- प्रकल्प गढ़वा ने चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान के तहत रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ रामजी वर्मा, जिप सदस्य गायत्री गुप्ता, प्रखंड समन्वयक अभय पाल, आइपीआरपी पूनम देवी में संयुक्त […]
रमकंडा : पेयजल व स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन- प्रकल्प गढ़वा ने चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान के तहत रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ रामजी वर्मा, जिप सदस्य गायत्री गुप्ता, प्रखंड समन्वयक अभय पाल, आइपीआरपी पूनम देवी में संयुक्त रूप से किया.
इस मौके पर बीडीओ श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों व महिलाओं में माहवारी से संबंधित स्वच्छता को लेकर उनके पास अधूरी जानकारी होती है, जिसमें सुधार की आवश्यकता है. बीडीओ ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना बेहद जरूरी है. स्वच्छ रहो अभियान के तहत स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य पूरा करने की जरूरत है. इस मौके पर सोशल मोबलाइजर उमाशंकर गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सहित समूह की अन्य कई महिलायेंन उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










