भंडरिया के सभी गांवों में लगेगी योग कक्षा

Updated at : 28 May 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
भंडरिया के सभी गांवों में लगेगी योग कक्षा

पतंजलि सह राज्य प्रभारी ने भंडरिया में की बैठक सम्मानित कर योग शिक्षकों को दिया गया प्रमाणपत्र कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश भंडरिया : भंडरिया प्रखंड भारत स्वाभिमान मंच के बैनर तले सोमवार पतंजलि योगपीठ, पतंजलि महिला समिति, युवा समिति, किसान समिति की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पतंजलि महिला समिति की संरक्षिका […]

विज्ञापन

पतंजलि सह राज्य प्रभारी ने भंडरिया में की बैठक

सम्मानित कर योग शिक्षकों को दिया गया प्रमाणपत्र
कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश
भंडरिया : भंडरिया प्रखंड भारत स्वाभिमान मंच के बैनर तले सोमवार पतंजलि योगपीठ, पतंजलि महिला समिति, युवा समिति, किसान समिति की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पतंजलि महिला समिति की संरक्षिका रीता शर्मा ने किया़ बैठक में मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ झारखंड के सह राज्य प्रभारी श्री रासबिहारी तिवारी, विशिष्ट अतिथि भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी व महिला पतंजलि जिला प्रभारी चंपा दीदी उपस्थित थी.
बैठक में विषय प्रवेश नागेंद्र द्वारा कराने के पश्चात सभी योग शिक्षकों से कार्य स्थिति की समीक्षा बारी-बारी से की गयी़ इसमें नगनाहा के आर्कटेकर सिंह एवं गांव नौका के सुरजीत सिंह द्वारा नियमित रूप से योगकक्षा संचालित करने पर उन्हें बधाई दी़ दोनों योग शिक्षकों ने योगकक्षा नियमित रखने को लेकर अपना अनुभव सभी उपस्थित लोगों के साथ साझा किया.
चंपा दीदी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सक्रियता पर शुभकामना देते हुए इस क्षेत्र की जागरूक महिलाओं को आदर्श व प्रेरणास्रोत बताते हु्ए ज्यादातर महिलाओं को योग प्राणायाम व आयुर्वेद से जुड़ने का अाह्वान किया. राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी ने हिंदुस्तान में राष्ट्रवादी सरकार के गठन होने पर सबको बधाई दिया. उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों व पतंजलि के कार्यकर्ताओं सहित सभी बंधुओं जिसने इस राष्ट्रवादी विचारधारा को विजयश्री दिलाने में अपना योगदान दिया है सबको नमन किया.
देश की पूर्व की सरकार के समय की स्थिति और राष्ट्रवादी सरकार के कार्यकाल की स्थिति में अंतर समझाते हुये वर्तमान सरकार को देश को परम वैभव तक ले जाने में सहायक और सबको साथ लेकर चलने वाला बताया. उन्होंने हेडगेवारजी, श्री गुरुजी से लेकर वर्तमान समय में राष्ट्र के पुरोधाओं पर प्रकाश डाला. स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण जी के राष्ट्रहित में किये गये कार्य, शिक्षा स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं संस्कार निर्माण में पतंजलि के योगदान पर प्रकाश डाला. बैठक में सभी योग शिक्षकों को सम्मानित करते हुए योग शिक्षक प्रमाण पत्र वितरण किया गया.
साथ ही आरपीएल परीक्षा व प्रमाण पत्र की जानकारी दी गयी़ योग शिक्षकों ने जल्द ही भंडरिया प्रखंड के ज्यादातर गांवों में नियमित योगकक्षा प्रारंभ करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ भंडरिया प्रभारी कृष्णमुरारी, पतंजलि महिला प्रभारी नीतू देवी, युवा प्रभारी बिपिन मिश्रा, मंजू कुजूर, सुरजीत सिंह, देवानंद सिंह,मंटू सिंह, सुनील सिंह, जयनाथ सिंह, जयकांत सिंह, भारती सिंह, रितिकेश आदित्य सिंह, महादेव मांझी, गोपाल सिंह, मुनेश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola