मसजिदों में पहले जुमे की नमाज अदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा : रमजान महीने के पहली जुम्मे की नमाज जिला मुख्यालय व आसपास के सभी मसजिदों में पढ़ी गयी. जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए सभी मसजिदों में रोजेदारों की काफी संख्या देखी गयी. जुम्मे की नमाज को लेकर पहले से ही इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने मसजिदों में व्यवस्था की थी. वहां बजू के […]
विज्ञापन
गढ़वा : रमजान महीने के पहली जुम्मे की नमाज जिला मुख्यालय व आसपास के सभी मसजिदों में पढ़ी गयी. जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए सभी मसजिदों में रोजेदारों की काफी संख्या देखी गयी. जुम्मे की नमाज को लेकर पहले से ही इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने मसजिदों में व्यवस्था की थी. वहां बजू के पानी से लेकर साफ-सफाई आदि की सारी व्यवस्था की गयी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जहां मुसलिमों ने पहुंच कर नमाज अदा की. शहर के इंदिरा गांधी रोड स्थित बड़ी मसजिद, संघत मुहल्ला के जामा मसजिद, उंचरी ईदगाह सहित आसपास के गांव कल्याणपुर, टंडवा, ढोंटी, झलुआ, कोरवाडीह आदि मसजिदों में नामाजियों की संख्या ज्यादा थी.
इस मौके पर तकरीर का भी आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से रमजान के महीने के महत्व के विषय में रोजेदारों को जानकारी दी गयी. इसमें कहा गया कि रमजान का महीना सबसे पाक महीना होता है. इसमें रोजेदारों पर अल्लाह की दुआएं बरसती हैं. इसके साथ ही रोजेदारों को रमजान में किस प्रकार अपना खान-पान, आचरण एवं व्यवहार होना चाहिए. इसपर भी विस्तार से जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन