प्रेमी युगल ने की मंदिर में शादी

Updated:
विज्ञापन

कांडी : प्रखंड के सतबहिनी झरना तीर्थ में बुधवार को मां भगवती मंदिर में एक प्रेमी युगल ने शादी रचायी. मझिआंव प्रखंड के खरसोता गांव निवासी कामेश्वर चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चौधरी व रंका प्रखंड के विश्रामपुर निवासी सुशील एक्का की 25 वर्षीय पुत्री नेहा एक्का चेन्नई के परिमाला पांडुरंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज […]

विज्ञापन

कांडी : प्रखंड के सतबहिनी झरना तीर्थ में बुधवार को मां भगवती मंदिर में एक प्रेमी युगल ने शादी रचायी. मझिआंव प्रखंड के खरसोता गांव निवासी कामेश्वर चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चौधरी व रंका प्रखंड के विश्रामपुर निवासी सुशील एक्का की 25 वर्षीय पुत्री नेहा एक्का चेन्नई के परिमाला पांडुरंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज से 2015-17 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं पर दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया़ इसके बाद दोनों भागकर गढ़वा पहुंचे और बुधवार को सतबिहनी मंदिर में शादी कर ली. बताया गया कि विकास दिल्ली के कृष्णा मारुति कंपनी में काम कर रहा है़ बताया गया कि दोनों ने अपने माता-पिता से शादी की बात कही थी़ लेकिन वे तैयार नहीं हुए. इस वजह से उन्होंने बिना अभिभावकों के उपस्थिति के ही शादी कर ली़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola