मानव शृंखला बना कर की गयी मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील
मेराल : लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत भवन व मतदान केंद्रों पर मानव शृंखला बनायी गयी. इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी. मंगलवार को प्रखंड परिसर में बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड पंचायती […]
मेराल : लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत भवन व मतदान केंद्रों पर मानव शृंखला बनायी गयी. इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी. मंगलवार को प्रखंड परिसर में बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड पंचायती राज्य प्रभारी प्रशांत मिश्र, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजय शुक्ला, नाजिर सुनील कुमार, अंचल निरीक्षक ऊदल राम की उपस्थिति में सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बनायी गयी़ इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने उपायुक्त हर्ष मंगला द्वारा जारी मतदाता जागरूकता संदेश को पढ़कर सुनाया़ संकल्प लेने के बाद प्रखंड मुख्यालय से बस स्टैंड तक मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए