अवैध रूप से चल रहा है मेराल में ईंट भट्ठा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव के खुटैलिया टोला व दुलदुलवा गांव के बंगलवा टोला पर अवैध रूप से चदरा टीना के माध्यम से चिमनी भठ्ठा चलाया जा रहा है. यह अवैध धंधा सरकार के बिना अनुमति के ही सरकारी नियमों का उल्लंघन कर चलाया जा रहा है. इस अवैध ईंट भट्ठा चलाये […]
विज्ञापन
मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव के खुटैलिया टोला व दुलदुलवा गांव के बंगलवा टोला पर अवैध रूप से चदरा टीना के माध्यम से चिमनी भठ्ठा चलाया जा रहा है. यह अवैध धंधा सरकार के बिना अनुमति के ही सरकारी नियमों का उल्लंघन कर चलाया जा रहा है. इस अवैध ईंट भट्ठा चलाये जाने से जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, वहीं सरकारी रोक के बावजूद यूरिया नदी व दानरो नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर धड़ल्ले से ईंट भट्ठा निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसी तरह ईंट बनाने के लिए मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है. मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ पंचायत के यूरिया टोला पर अवैध बंगला ईंट भट्ठा निर्माण का कार्य उद्योग का रूप ले चुका है. इससे यूरिया नदी के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है. इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी जसवंत नायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव की वजह से इसकी जानकारी नहीं ली जा सकी है. लोकसभा चुनाव के बाद स्थल के भौतिक सत्यापन कर ईंट निर्माण के अवैध कारोबार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन