महागठबंधन के चुनाव संचालन समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

डंडई : मुख्यालय के बाजार टोला निवासी दीनानाथ पांडेय के आवास पर विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने महागठबंधन चुनाव संचालन समिति की गठन को लेकर आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के दौरान आगामी चुनाव में प्रत्याशी घुरन राम को विजयी को लेकर सभी पार्टी को मजबूती […]

विज्ञापन

डंडई : मुख्यालय के बाजार टोला निवासी दीनानाथ पांडेय के आवास पर विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने महागठबंधन चुनाव संचालन समिति की गठन को लेकर आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के दौरान आगामी चुनाव में प्रत्याशी घुरन राम को विजयी को लेकर सभी पार्टी को मजबूती के साथ वोटर व कार्यकर्ता को धारदार बनाने पर विशेष चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद महागठबंधन चुनाव संचालन समिति की गठन किया गया. जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष भोला राम को महागठबंधन चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष नरेश राम को, महासचिव जेवीएम के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार मेहता को, सचिव जेवीएम के कार्यकर्ता दीनानाथ पांडेय को तथा कोषाध्यक्ष जेवीएम महासचिव राजेश कुमार मेहता को बनाया गया़ वहीं महागठबंधन चुनाव संचालन समिति के सदस्य के रूप में सुरेंद्र सिंह, विजय कुमार मेहता, विनोद कुमार यादव, विश्वनाथ यादव, रामप्रसाद परहिया, दुखू चौधरी सहित कई का नाम शामिल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola