छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में चैती छठ को लेकर श्रद्धालुओं ने गुरुवार की शाम छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया. जिले के सभी छठ घाट सुनहरे छठ गीत से गूंज रहे थे. बाजारों में छठ को लेकर सूप, दौरा सहित ईख, नारियल, केला जैसे फलों एवं पूजा सामग्रियों की अच्छी बिक्री […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में चैती छठ को लेकर श्रद्धालुओं ने गुरुवार की शाम छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया. जिले के सभी छठ घाट सुनहरे छठ गीत से गूंज रहे थे. बाजारों में छठ को लेकर सूप, दौरा सहित ईख, नारियल, केला जैसे फलों एवं पूजा सामग्रियों की अच्छी बिक्री हुई. जगह-जगह छठ पूजा सामग्री की दुकान सजी हुई थी. जिले के सभी छोटी-बड़ी नदियों के घाटों पर श्रद्धालु छठ करने पहुंचे हुए थे. जिला मुख्यालय में दानरो नदी छठ घाट पर हर साल की तरह छठव्रतियों के लिए साफ-सफाई एवं रौशनी की व्यवस्था की गयी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
स्टूडेंट क्लब एवं फ्रेंड्स क्लब के पंडाल के पास छठव्रतियों के लिए नहाने के लिए पानी की भी व्यवस्था की गयी थी. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया था, जहां से ध्वनिविस्तारक यंत्र से लगातार सुविधा से संबंधित जानकारी दी जा रही थी. इसी तरह जिले सोन, कोयल, बांकी, कनहर, तहले, पंडा, सरस्वतिया सहित सभी नदियों के किनारे स्थित छठ घाटों पर व्रतियों ने पहुंचकर स्नान किया और सूर्य भगवान को अर्घ्य प्रदान किया. कई जगह छठ घाट पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया था. इसी छठघाट पर शुक्रवार की सुबह छठव्रती उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगे.
इसके बाद हवन पूजा के साथ छठ महापर्व का समापन होगा. छठ को लेकर छठ घाटों पर विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्रतियों को सुविधा प्रदान करने में काफी सहयोग किया. जिले में हर साल की तरह नगरउंटारी के सूर्य मंदिर एवं सतबहिनी झरना के पास लोगों के छठ करने को लेकर ज्यादा भीड़ रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन