खेल महाकुंभ के लिए 49 का चयन

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन खेल विभाग गढ़वा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित खेल महाकुंभ 2019 के जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों 49 बालक- बालिका प्रतिभागी उपस्थित हुये. ट्रायल के दूसरे दिन आठ प्रखंड जिनमें डडई, भवनाथपुर, […]

विज्ञापन

गढ़वा : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन खेल विभाग गढ़वा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित खेल महाकुंभ 2019 के जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों 49 बालक- बालिका प्रतिभागी उपस्थित हुये.

आपके शहर में

विज्ञापन
ट्रायल के दूसरे दिन आठ प्रखंड जिनमें डडई, भवनाथपुर, कांडी, नगर उंटारी, डंडा, बरडीहा आदि प्रखंड से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया़ चयन प्रतियोगिता रांची से आई टेक्निकल टीम की देखरेख में संपन्न हुई. रांची से आयी टीम में शामिल सदस्य सतीश मुंडा, मुना मुंडा, सोनू पूर्ति, संदीप कुमार तथा अमित कुमार के सहयोग से चयन प्रतियोगिता संपन्न किया गया.
जिला संयोजक शैलेंद्र पाठक ने बताया कि मौके पर स्थानीय तकनीकी अधिकारियों में उदय नारायण तिवारी, अरविंद कुमार, ललन कुमार, धर्मेंद्र पाल, जेम्स बड़ा, उपेंद्र कुमार, जगरनाथ राम, अरविंद कुमार दुबे, राजीव रंजन चौबे, प्रदीप पांडेय, लक्ष्मण राम, अजय प्रसाद गुप्ता, अरविंद कुमार दुबे, सुबोध कुमार पाठक, किशोर कुणाल, रामप्रवेश तिवारी, धीरज प्रकाश चौबे, प्रभात रंजन तिवारी, ललन कुमार, सत्येंद्र प्रसाद यादव, प्रियंका कुमारी, रिंकू कुमार, महेंद्र पाल, शशि कुमार, शिव शंभू कुमार, जुल्फिकार अंसारी, निलकंठ सिंह का नाम शामिल है़ चयन प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगा. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी रांची में आयोजित फाइनल चयन प्रतियोगिता के लिए भेजे जायेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola