जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2019 2:33 AM
कांडी : प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को कांडी बाजार में अतिक्रमण हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नंदकुमार मेहता की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया़. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नंदकुमार मेंहता ने कहा कि कांडी बाजार का 4. 84 एकड़ भूमि को कांडी के स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर […]
कांडी : प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को कांडी बाजार में अतिक्रमण हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नंदकुमार मेहता की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया़. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नंदकुमार मेंहता ने कहा कि कांडी बाजार का 4. 84 एकड़ भूमि को कांडी के स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर मकान, दुकान व झुग्गी-झोपड़ी लगाकर बाजार की भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण कर ली गयी है़.
परिणामस्वरूप शुक्रवार के दिन लगनेवाले साप्ताहिक बाजार में आये ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सड़क के दोनों किनारों पर बैठ कर अपना उत्पाद को बेचने के लिए विवश है़ं. उन्होंने कहा कि कांडी के लोगों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आये उत्पादों को विक्रय करनेवाले लोगों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया जाता है़. कई बार प्रखंड के लोगों ने मंत्री, विधायक व जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कांडी बाजार की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है़ लेकिन किसी ने इस पर कार्रवाई नहीं की है़.
इस वजह से उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है़. धरना के पश्चात छह सूत्री मांगपत्र उपायुक्त के नाम अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में सीआइ बलासीयुस केरकेट्टा को सौंपा गया.
मांगपत्र में कांडी बाजार की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने, कांडी प्रखंड में सम्मिलित भवनाथपुर प्रखंड़ के तीन पंचायत डुमरसोता, हरिहरपुर व मझिगावां को अंचल से भी जोड़ने, दाखिल खारिज में हो रही अनियमितता में सुधार लाने, आय, निवास,जाति बनवाने में हो रही परेशानी को दूर करने, धान की खरीद बिक्री करनेवाले किसानों को समय पर ऱाशि का भुगतान करने, कांडी के किसानों के लिए कोल्ड स्टोर का निर्माण करने आदि मांग शामिल है़. इस मौके पर लक्ष्मण मेहता, डॉ महेंद्र मेहता, रामप्यारे मेहता, रामजी मेहता, अंबिका मेहता, नागेंद्र मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










