276 लाभुकों का जल्द बनेगा अावास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बंशीधर नगर : नगर पंचायत बंशीधर नगर बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले पुलवामा विस्फोट में शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया. बैठक में टैक्स वसूली इंचार्ज नसीम खान ने जानकारी दी की नगर पंचायत के 46 सरकारी […]
विज्ञापन
बंशीधर नगर : नगर पंचायत बंशीधर नगर बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले पुलवामा विस्फोट में शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया. बैठक में टैक्स वसूली इंचार्ज नसीम खान ने जानकारी दी की नगर पंचायत के 46 सरकारी भवन में 34 सरकारी भवन का मापी किया गया.
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि पूरा प्रतिवेदन अगली बैठक में बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करें. उन्होंने टैक्स वसूली इंचार्ज को सभी सरकारी भवन का दिसंबर 2018 तक 100% लक्ष्य पूरा नहीं होने पर राशि टैक्स कमिशन में कटौती कर ली जायेगी.
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2018 -19 में स्वीकृत 276 आवास लाभुकों का आवास कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में वैसे लाभुक जिनका इकरारनामा हो गया है, वह 10 दिनों के अंदर कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो वैसे लाभुकों का वार्ड वार सूची पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. विगत बैठक में लिये गये निर्णय का अनुपालन 60 दिनों के अंदर नहीं करने तथा फरवरी माह के अंदर सूची प्रस्तुत नहीं करने पर सभी पीएमसी को कार्यमुक्त कर दिया जायेगा.
बैठक में सफाई शुल्क वसूली करने के लिए एक कर्मी को रखना सुनिश्चित किया गया. विद्युत संबंधित संचिका खोल कर रखना साथ ही जितना शिकायत हो उसकी सूची आगामी बोर्ड में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में सफाई कर्मियों की संख्या 10 से बढ़ाकर 17 कर गया, ताकि नगर पंचायत स्वच्छ और सुंदर रहे. बैठक में वन विभाग को पत्र देकर तय किया गया कि लकड़ी की व्यवस्था किया जाये व वन विभाग के कर्मचारी को इसकी सूचना देना सुनिश्चित करें.
बैठक में सभी वार्डों में गठित वार्ड कमेटी को मासिक बैठक करने की सलाह दी गयी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी ,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद,राजेश कुमार , रंजन कुमार छोटु, नीरज कुमार पुष्पा देवी कामेश राम, मीरा देवी, अनिल कुमार गुप्ता ,शंभु राम, इंद्रावती देवी, चंचला देवी सहित नगर पंचायत के सभी कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










