झारखंड ओलिंपिक गेम्स में गढ़वा की 58 सदस्यीय टीम लेगी भाग

Updated at : 08 Feb 2019 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड ओलिंपिक गेम्स में गढ़वा की 58 सदस्यीय टीम लेगी भाग

जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने जारी की खिलाड़ियों की सूची प्रतियोगिता के 16 इवेंट में शामिल होंगे खिलाड़ी गढ़वा : गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के बैनर तले झारखंड स्टेट ओलिंपिक गेम्स 2019 में भाग लेने वाले विभिन्न खेल के खिलाड़ियों की सूची गुरुवार को जारी की गयी़. ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र […]

विज्ञापन

जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने जारी की खिलाड़ियों की सूची

प्रतियोगिता के 16 इवेंट में शामिल होंगे खिलाड़ी
गढ़वा : गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के बैनर तले झारखंड स्टेट ओलिंपिक गेम्स 2019 में भाग लेने वाले विभिन्न खेल के खिलाड़ियों की सूची गुरुवार को जारी की गयी़. ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाइक ने बताया कि 10-12 फरवरी 2019 तक खेल गांव, रांची में आयोजित राज्यस्तरीय ओलिंपिक गेम्स में एथलेटिक्स के लिये गढ़वा से आकाशदीप ऋषि, विमल कुजूर, मो आमिर अंसारी,भारती मेहता, रितु पन्ना, सविता कुमारी, टीम प्रशिक्षक जेम्स बड़ा तथा टीम प्रबंधक दीपशिखा का नाम शामिल है़.
कबड्डी टीम (पुरुष)में पंकज कुमार, सहजपाल सिंह, राम अवध सिंह,गौरी मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, रोहित कुमार शर्मा, सलीम सिद्दीकी, वसीम अंसारी, जैद खान, विवेक तिवारी,अजय बैठा, टीम प्रशिक्षक के रूप में विशाल सिंह का नाम शामिल है़. बैडमिंटन टीम गढ़वा (पुरुष ) में राजेश कुमार चंद्रवंशी, अहमद रजा,आदित्यम कश्यप, दिवाकर गुप्ता तथा टीम प्रशिक्षक उदय नारायण तिवारी. साइकिलिंग टीम गढ़वा (पुरुष ) से आदित्य कुमार, विवेक बैठा, टीम प्रशिक्षक अरविंद दुबे. स्कावायस रैकेट्स टीम (पुरुष ) में सुभाष गांगुली, अजय भावे. वुशु टीम (महिला/ पुरुष) में विनय कुमार गुप्ता, विक्रम कुमार ठाकुर, ज्योति कुमारी, प्रियंका विश्वकर्मा, टीम प्रशिक्षक मनोज संसाई. तलवारबाजी टीम (पुरुष) में संजय कुमार गुप्ता, लॉन वॉल टीम (महीला/ पुरुष) में पीयूष प्रयाग, राजकमल तिवारी, अंजू कुमारी, सोनी कुमारी तथा टीम प्रशिक्षक अजय कांत. योगा टीम गढ़वा (पुरुष) में लक्ष्मण राम, राहुल मिश्रा, तिरंदाजी टीम (पुरुष /महिला) सत्येंद्र कुमार पाल, ममता कुमारी, राइफल शूटिंग टीम (पुरुष) मृत्युंजय कुमार यादव, बास्केटबॉल टीम (पुरुष) विकास कुमार यादव, कुमार सार्थक, कृष्ण कुमार पांडेय, अमरेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, शुभम सिंह, शशि कुमार, राजेश रंजन, राजन कुमार, सौरभ ओझा तथा टीम प्रशिक्षक जावेद अंसारी व टीम प्रबंधक किशोर कुणाल को बनाया गया है़. इसी तरह कुश्ती टीम (महिला/ पुरुष) में ग्रीको रोमन स्टाइल रजनीकांत यादव, अतुल्य केसरी, इंद्र बहादुर सिंह, फ्रीस्टाइल महिला में यसमीना खातून, प्रियंका कुमारी. ई स्पोर्ट्स टीम ( महिला/ पुरुष ) प्रगति विश्वकर्मा, निलेश कुमार ठाकुर, चेस टीम (पुरुष) में फुलेंद्र कुमार, तैराकी टीम (पुरुष)रेयान कुमार का नाम शामिल है़ ऑफिशियल में चीफ डी मिशन आलोक मिश्रा, डिप्टी चीफ डी मिशन अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम का नाम शामिल है़. श्री पाठक ने बताया कि इस तरह कुल 16 खेलों में 58 सदस्यीय खिलाड़ीयों की टीम भाग लेने रांची जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola