स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए जुलूस निकाला
Updated at : 22 Jan 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

खरौंधी : प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार की शाम कांग्रेस पार्टी की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल नेता राहुल दूबे तथा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के विरोध में स्वास्थ्य विभाग सावधान-जाग उठा है नौजवान जैसे नारे लगा रहे […]
विज्ञापन
खरौंधी : प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार की शाम कांग्रेस पार्टी की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल नेता राहुल दूबे तथा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के विरोध में स्वास्थ्य विभाग सावधान-जाग उठा है नौजवान जैसे नारे लगा रहे थे.
मशाल जुलूस मध्य विद्यालय चंदनी से चलकर बाजार होते हुए नावाडीह मोड़ तक गया. इसके बाद पुनः वापस लौटकर कोन मोड़ पर सभा में तब्दील हो गया. इस अवसर पर कांग्रेसी नेता राहुल दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की उदासीन एवं निरंकुश रवैये के कारण करोड़ों की लागत से बना अस्पताल आज बंद है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने स्वार्थ के चलते जनहित से जुड़ा कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से वसूली तथा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है.
उन्होंने खरौंधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली, पानी आदि की व्यवस्था करते हुए जरूरी स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही प्रखंड की आबादी के आधार पर कम से कम दो चिकित्सक की नियुक्ति करने, खरौंधी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की पदस्थापना करने आदि की मांग की. मांग पूरा नहीं होने पर उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी.
जुलूस में अमित राय, टिकेश्वर साह, राजू डोम, संतोष डोम, राहुल कनौजिया, संदीप जायसवाल, प्रवेश साह, अशोक बैठा, प्रकाश यादव, मुन्ना कुमार, राजू रंजन मेहता, सुशील मेहता, संतोष मेहता, शंकर राम, विंध्याचल राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




