नौ को पीएचइडी कार्यालय घेरेंगी जल सहिया
Updated at : 24 Dec 2018 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : जल सहिया संघर्ष समिति की बैठक रविवार को नीलांबर-पीतांबर पार्क में जिलाध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जल सहियाओं ने सर्वसम्मति से फैसला किया की 12 हजार रुपये मानदेय लागू करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर नौ जनवरी 2019 को गढ़वा पीएचइडी कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया जायेगा. […]
विज्ञापन
गढ़वा : जल सहिया संघर्ष समिति की बैठक रविवार को नीलांबर-पीतांबर पार्क में जिलाध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जल सहियाओं ने सर्वसम्मति से फैसला किया की 12 हजार रुपये मानदेय लागू करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर नौ जनवरी 2019 को गढ़वा पीएचइडी कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया जायेगा.
घेराव कर्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले भर के जलसहिया उक्त तिथि को10 बजे सदर अस्पताल के सामने मैदान में पहुंचेगी.
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संघ के संरक्षक सह झाविमो जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि जल सहिया बहनें अपने हक के लिए आंदोलन में मर मिटने के लिए गोलबंद हों, क्योंकि यह सरकार ब्रिटिश शासन से ऊपर की हुकूमत कर रही है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की नींव आप हैं. आपको मानदेय के साथ सम्मान भी मिलना चाहिए, जो नहीं मिल रहा है.
मालती देवी ने कहा कि कुछ अधिकारी लोग जल सहियाओं को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं. उस आंदोलन में इसकी पोल खोला जायेगा. उन्होंने सभी से नौ जनवरी को गढवा पहुंचकर प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल करने की अपील की.
बैठक को सह संरक्षक प्रदीप कुशवाहा, संजय वर्मा, प्रतीमा देवी, उपाध्यक्ष कंचन देवी, कोषाध्यक्ष अमृता देवी, चिंता देवी, रूबी देवी, प्रियंका देवी, मीना देवी, सुनैना देवी, नीलम देवी, राधिका देवी, सुचिता मिंज, पूनम देवी, अर्पणा देवी, तरीकुन बीबी सहित सैकड़ों जल सहिया उपस्थित थीं. बैठक का संचालन महासचिव रेखा देवी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




