हाथियों की झुंड ने पांच मवेशियों को मारा

Updated:
विज्ञापन

रंका : इन दिनों हाथियों के आतंक से किसानों की कमर टूट जा रही है. हाथियों के झुंड ने पशुओं को लगातार निशाना बना रहे हैं. बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ के केवाल टोला निवासी बिगन उरांव के दो गाय व दो बैल,एक बाछी को कुचलकर मार डाला. सभी […]

विज्ञापन
रंका : इन दिनों हाथियों के आतंक से किसानों की कमर टूट जा रही है. हाथियों के झुंड ने पशुओं को लगातार निशाना बना रहे हैं. बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ के केवाल टोला निवासी बिगन उरांव के दो गाय व दो बैल,एक बाछी को कुचलकर मार डाला. सभी पशु गोशाला में बांधा हुआ था.
बिगन उरांव ने बताया कि उसका सबका सब पशु मार दिया गया. अब उसके पास एक भी मवेशी नहीं बचा. सब गाय, बैल खत्म हो गया. उन्होंने बताया कि अब वह खेती कैसे करेगा. बताया कि समय पर गाय का दूध बेचकर आजीविका चलाता था.
अब उसका कमर टूट गया है. मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने बगल के बिश्रामपुर गांव के बसकटिया, पिपरादामर, बुढ़ापरास टोले में हाथियों के एक झुँड ने छह पशुओं को कुचल कर मार डाला था. हाथियों के इस आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola