सातवें दिन भी विधायक व मंत्री आवास पर जमे रहे पारा शिक्षक

Updated at : 04 Dec 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
सातवें दिन भी विधायक व मंत्री आवास पर जमे रहे पारा शिक्षक

गढवा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम लगातार जारी है. स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के गढ़वा आवास पर सातवें दिन भी जारी रहा. पारा शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि […]

विज्ञापन
गढवा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम लगातार जारी है. स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के गढ़वा आवास पर सातवें दिन भी जारी रहा. पारा शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशा किसी भी हाल में सफल नहीं होने दी जायेगी.
अखिलेश कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण पारा शिक्षक आंदोलन पर हैं. अमित रंजन ने कहा कि इस बार का आंदोलन आर या पार का है. जब तक सरकार वेतनमान की घोषणा नहीं कर देती है, तब तक हम सभी एकता के साथ बने रहेंगे. रविशंकर ठाकुर ने कहा कि हमारा हड़ताल शत प्रतिशत सफल है.
मांगें पूरी होने तक जिले के तमाम शिक्षक आंदोलन पर बने रहेंगे. सरकार से हमारी एक ही मांग है वेतनमान. विरेंद्र सिंह ने कहा कि जेल में बंद लोगों को रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जायेगा. संगीता सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को उनकी हठधर्मिता भारी पड़ेगा. सूर्यदेव तिवारी ने कहा कि इस बार का आंदोलन पारा शिक्षकों को स्थायीकरण व वेतनमान दिला कर रहेगा.
उपरोक्त के अलावा धरना को मुकेश कुमार सिन्हा, काशी राम, सुमन देवी, मुन्ना कुमार भारती ,भरदुल यादव, दिलीप पांडेय,अशोक कुमार मिश्रा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार कुशवाहा ने किया.
इस मौके पर रेशमा खातून, अंजू कुशवाहा, सुषमा कुमारी, रविता देवी, दयानंद प्रसाद, बिगु चौधरी, पार्वती कुमारी, अनिल प्रसाद, बसंत प्रजापति, नंदलाल चौबे, राजेंद्र गुप्ता, योगेश प्रसाद शबनम जब्बी, अर्जुन राम ,हेमंत कुमार चौबे, सुनील यादव, मुकेश कुमार यादव, सरिता पाठक, लाल धारी महतो, राजेश रोशन सिंह, मो रइश, असलम अंसारी अनुज कुशवाहा, संजीदा खातून, बसंती देवी, राजेंद्र चौधरी आदि लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola