गढ़वा : दो दिवसीय वंशीधर महोत्सव शुरू, राज्यपाल ने कहा, पर्यटन केंद्र बन सकता है नगरऊंटारी

Updated at : 26 Nov 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : दो दिवसीय वंशीधर महोत्सव शुरू, राज्यपाल ने कहा, पर्यटन केंद्र बन सकता है नगरऊंटारी

गढ़वा : गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में दो दिवसीय वंशीधर महोत्सव रविवार से प्रारंभ हो गया. इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद वीडी राम व विधायक भानु प्रताप शाही ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण व राधा की […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में दो दिवसीय वंशीधर महोत्सव रविवार से प्रारंभ हो गया. इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद वीडी राम व विधायक भानु प्रताप शाही ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण व राधा की नगरऊंटारी में स्थापित प्रतिमा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव सराहनीय प्रयास है.
नगरऊंटारी बाबा वंशीधर की पसंदीदा जगह थी, इसलिए उन्होंने यहां बसने का निर्णय लिया था. बाहर के लोगों को भी गढ़वा जिला की प्राकृतिक छटा एवं वंशीधर की महिमा के बारे में जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सांस्कृतिक, पर्यटन एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध जिला है.
यदि इन तीनों तथ्यों पर ध्यान देते हुए विकास किया जाये, तो जिले से बेरोजगारी दूर हो जायेगी. यह झारखंड का नंबर वन जिला बन सकता है. उन्होंने कहा कि पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने से पर्यटक भी आयेंगे. इससे आर्थिक समृद्धि होगी.उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गढ़वा जिले के पर्यटन स्थलों के विकास की शुरुआत कर चुकी है.
गढ़वा, पलामू के धार्मिक स्थलों का विकास जारी
स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि गढ़वा एवं पलामू जिले की शक्तिपीठों एवं धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है. वंशीधर मंदिर के अलावा केतार भगवती मंदिर, गढ़देवी मंदिर, सतबहिनी मंदिर, हैदरनगर शक्ति पीठ का सुंदरीकरण किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि नगरऊंटारी का नाम बदलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. दस दिनों में इसकी घोषणा कर दी जायेगी. सांसद वीडी राम ने कहा कि वंशीधर मंदिर को देश के पर्यटन स्थलों की सूची मे शामिल किया जायेगा. इसे श्री कृष्ण सर्किट से जोड़ा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola