रक्षाबंधन पर बहन को ससुराल छोड़ने निकला भाई, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा
गढ़वा के जोगिया बीर गांव में रक्षाबंधन के दिन बाइक दुर्घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. भाई की हालत चिंताजनक बनी हुई है, अस्पताल में इलाज जारी है.
गढ़वा. केतार थाना क्षेत्र के जोगिया बीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार उस समय गम में बदल गया, जब बहन को ससुराल पहुंचाने जा रहे भाई की बाइक में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान जोगिया बीर गांव निवासी कामेश्वर राम के पुत्र गोरख राम और उसकी बहन सरोजा देवी के रूप में हुई है.
आपके शहर में
परिजनों के अनुसार, सरोजा देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके जोगिया बीर आयी थी. शुक्रवार को गोरख राम अपनी बहन को बाइक से उसके ससुराल खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान अमुआडीह गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गोरख राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. वहीं सरोजा देवी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए