लंबित विकास कार्यों के लिए जमीन चिह्नित करें अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व विभाग व भू अर्जन विभाग से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने भूमि के अभाव में बाधित विकास कार्यों के लिए एक सप्ताह के अंदर भूमि चिह्नित कर उसका प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश अंचल पदाधिकारी को […]

विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व विभाग व भू अर्जन विभाग से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने भूमि के अभाव में बाधित विकास कार्यों के लिए एक सप्ताह के अंदर भूमि चिह्नित कर उसका प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश अंचल पदाधिकारी को दिये़
इसी तरह दाखिल खारिज से संबंधित सभी मामलों को लंबित ना रखने हेतु निर्देशित किया गया़ डीसी ने शीघ्र मामलों को निष्पादित करने के निर्देश दिये़ इसी दौरान मझिआंव व नगरऊंटारी में तहसील कचहरी सह कर्मचारी भवन से संबंधित भूमि के विवाद को जल्द निष्पादित करते हुए भवन बनाने हेतु भवन प्रमंडल विभाग को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिये़
भू अर्जन विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में एनएच 75 के बाइपास की भूमि अधिग्रहण से संबंधित जानकारी ली गयी़ इस दौरान बताया गया कि 3ए का प्रकाशन हो गया है़ जबकि 3डी के प्रकाशन के लिए एनएचआइ के निर्देशक को पत्र लिखा गया है़ भू अर्जन कार्यालय से संबंधित बैठक में बताया गया कि रमना एवं नगरऊंटारी में बनने वाले बाइपास रोड से संबंधित कागजात एनएचआइ को भेज दिया गया है़ इसके अलावा पथ निर्माण विभाग से बन रहे 19 सड़क एवं 3 पुल तथा लघु सिंचाई विभाग से बन रही खजुरी जलाशय परियोजना के संबंध में भूमि अधिग्रहण से संबंधित जानकारी ली गयी़
बैठक में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचआई प्रभात कुमार, प्रभारी अपर समाहर्ता ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी कमलेश्वर नारायण तथा जिला भू अर्जन पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सुरीन उपस्थित थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola