अगरबत्ती का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बनें : निदेशक
Updated at : 31 Oct 2018 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 33 महिलाओं को अगरबत्ती प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया. इस कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं को आरसीटी के निदेशक राम लखन राम, फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह एवं पंकज कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र दिया. राम लखन राम ने कहा कि अगरबत्ती बनाने जो […]
विज्ञापन
गढ़वा : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 33 महिलाओं को अगरबत्ती प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया. इस कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं को आरसीटी के निदेशक राम लखन राम, फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह एवं पंकज कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र दिया. राम लखन राम ने कहा कि अगरबत्ती बनाने जो प्रशिक्षण दिया गया है उसका पूरा लाभ लें. अगरबत्ती बनाकर आप सभी कम पूंजी में भी स्वरोजगार प्रारंभ कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि अगरबत्ती का उपयोग सभी धर्मों के लोग करते हैं, और इसका बाजार हर जगह उपलब्ध है़ इस व्यवसाय को अपने घर पर भी शुरू कर अच्छी आमदनी की जा सकती है़ उन्होंने कहा कि अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण उन्हें काफी बेहतर तरीके से दिया गया है़ इस व्यवसाय के लिये दुकान की जरूरत नहीं है. और इसकी बिक्री हर समय हर जगह पर की जा सकती है.
श्री राम ने कहा कि आरसेटी जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है़ संस्थान से प्रशिक्षण पाकर अब तक सैकड़ों लोगो आत्मनिर्भर बन चुके हैं. इस अवसर पर सुरेंद्र रविदास, शोभवंती देवी, सुषमा देवी आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




