रंगे सियार से जनता को सावधान रहने की जरूरत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सोमवार को गढ़वा पश्चिमी व मेराल प्रखंड के बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की़ इस दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी को सशक्त बनाने व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से सभी लोगों को अवगत कराने की […]
विज्ञापन
गढ़वा : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सोमवार को गढ़वा पश्चिमी व मेराल प्रखंड के बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की़ इस दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी को सशक्त बनाने व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से सभी लोगों को अवगत कराने की अपील की़ श्री तिवारी ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव जल्द होनेवाली है़ ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है़ बिना कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चुनाव को जितना संभव नहीं है़
श्री तिवारी ने कहा कि चुनाव के समय बहुत सारे रंगे सियार क्षेत्र में घुमने लगते है़ं, जो जनता को तरह-तरह के झूठे वायदे व फरेबों में फंसाकर व दिग्भ्रमित कर वोट को अपनी ओर मोड़ने का प्रयास करेंगे़ ऐसे लोगों से जनता को होशियार करना कार्यकर्ताओं का ही काम है़ विधायक श्री तिवारी ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल के नेता व प्रत्याशी सिर्फ मौका व लाभ देखने के बाद ही क्षेत्र में जाते है़ं लेकिन भाजपा के लोग हमेशा जनता के बीच रहकर उनके समस्याओं को हल करने का प्रयास करते है़ं इस अवसर पर भाजपा नेता सह मुखिया रामप्रताप साव, आलोकजी, कुंदन चंद्रवंशी, नसीम अख्तर, कंचन पांडेय, भोला पासवान आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन