अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण, बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2018 1:59 AM
विज्ञापन
वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने पूर्व की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आज की बैठक […]
विज्ञापन
वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने पूर्व की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आज की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने व एक दिन का वेतन स्थगित करने का पत्र उपायुक्त को भेजने का निर्देश दिया. बैठक में क्रमवार सभी विभागों की समीक्षा की गयी. अध्यक्ष द्वारा पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि अस्पताल में एक्स रे मशीन चालू हो गया है.
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से गरबांध ग्राम स्थित मध्य विद्यालय में छात्रवृत्ति वितरण में हुई गड़बड़ी के मामले में एफआइआर होने के संबंध में पूछे जाने पर बीइइओ ने कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है. अध्यक्ष ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मुद्रा लोन के संबंध में पूछे जाने पर बैंक के प्रतिनिधियों ने बताया कि करंट रसीद की वजह से इसकी रफ्तार धीमी है.
अध्यक्ष ने एसबीएम द्वारा बनवाये गये सभी शौचालयों को जांच करने तथा खराब पाये जाने पर राशि वसूली का निर्देश दिया. अध्यक्ष ने बीपीओ से मनरेगा के तहत स्वीकृत कूप की सूची शुक्रवार तक उपलब्ध कराने, सभी पंचायतो में कराए गए समतलीकरण की जांच कराने, का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि 14वे वित्त से लगाये गए चापानल में भारी अनियमितता बरती गयी है. अध्यक्ष ने कहा कि नरही पंचायत में पप्पू सेठ के घर से पुल तक तथा बीरा राम के घर से अनिल राम के घर तक बने पथ की जांच कराने का निर्देश दिया.
सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार की योजना को जो फेल करेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में उपाध्यक्ष अमर नाथ पांडेय, सोबराती खां, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव, गणेश प्रताप देव, पार्वती देवी, मनोज पासवान, बीसीओ गजनफर अली खान, बीइइओ महेंद्र राम, बीपीओ रविशंकर सिंह, जनसेवक प्रवीण चंचल, रवींद्र कुमार, उमेश कुमार, सहित सभी पंचायत सचिव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










