19 सूत्री मांगों को लेकर कृषक मित्र गये हड़ताल पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 8:11 AM
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिला के सभी कृषक मित्र बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है़ं अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गये कृषक मित्रों ने उपायुक्त आवेदन देकर इसकी सूचना दी है़ संघ के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि कृषि कार्य के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है़ इसलिए […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिला के सभी कृषक मित्र बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है़ं अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गये कृषक मित्रों ने उपायुक्त आवेदन देकर इसकी सूचना दी है़ संघ के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि कृषि कार्य के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है़ इसलिए जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जायेगी़वे अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे़
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में श्रीविधि से धान की खेती का वर्ष 2012-13 का प्रोत्साहन राशि देने, स्वी विधि से गेहूं की खेती का 2016-17 का प्रोत्साहन राशि देने, परती भूमि का दो साल का प्रोत्साहन राशि देने, राईस फैलो का वर्ष 2016-17 का प्रोत्साहन राशि देने, केसीसी से संबंधित 2010 से आज तक का प्रोत्साहन राशि देने, मिट्टी जांच का आठ सालों का प्रोत्साहन राशि देने, फसल बीमा योजना का दो साल का प्रोत्साहन राशि देने, किसानों को मीनी स्प्रींकलर सेट व ड्रीप एरिगेशन किसानों को उपलब्ध कराने, द्वितीय हरित क्रांति द्वारा धान की खेती का 2013 का प्रोत्साहन राशि देने, केसीसी के लिए 18 अक्तूबर 2016 को लगाये गये मेले के आवेदक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने आदि की मांग शामिल है़
श्री साह ने बताया कि वे आठ सालों से छह हजार रूपये सलाना पर काम कर रहे है़ं इससे उन्हें घर चलाने में परेशानी हो रही है़ उन्हें प्रत्येक माह 12 हजार रूपये मानदेय के रूप में मिलनी चाहिए़ उपायुक्त से मिलने पहुंचे कृषक मित्रों में अनुज कुमार, विनोद तिवारी, वीरेंद्र महतो, श्रीकांत कुमार, महमूद अंसारी, रामराज राम, आनंद कुमार, मनोज विश्वकर्मा, त्रिपुरारी सिंह, ललित कुमार शुक्ला, विनय प्रसाद, राजकुमार चौधरी के नाम शामिल है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










