ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.75 लाख समेत मोबाइल की लूट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.75 लाख समेत मोबाइल की लूट

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय भगत सिंह चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक कुंदन महतो से सरेआम हथियार के बल पर 1.75 लाख रु, एक मोबाइल फोन व बाइक की चाबी लूट लिया गया. घटना शुक्रवार के रात लगभग सात बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन कि तरह शुक्रवार को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मेराल थाना बंका निवासी कुंदन महतो शाम सात बजे अपनी दुकान बंद घर जाने के लिए निकला था. इसी क्रम में पहले से ही घात लगा कर बैठे लुटेरों नें एनएच-75 पर कबीसा गांव स्थित यात्री शेड के पास हथियार के बल पर उसे रोक कर करीब एक लाख 75 हजार रुपये, एंड्रॉयड मोबाइल फोन, फिंगर प्रिंट डिवाइस और बाइक की चाबी लूट कर भाग निकले. उस वक्त सड़क काफी व्यस्त रहती है, लेकिन तेज बारिश होने के कारण सड़क सुनसान थी, जिसका लाभ लुटेरों ने उठाया. घटना कि सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह व थाना प्रभारी असफाक आलम पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. थाना प्रभारी असफाक आलम ने बताया कि उक्त मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे. इधर सड़क लुटेरों के फिर से सक्रिय होने के बाद लोगो में भय का माहौल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola