डीएलसी कार्यालय ने दिलायी मजदूरों को फाइनल सेटलमेंट की राशि

Updated:
विज्ञापन

झारखंड मजदूर यूनियन की पहल पर दो मजदूरों को फाइनल सेटलमेंट दिलाया गया. मजदूरों ने अपनी समस्या से मजदूर यूनियन को अवगत कराया था. जिसके बाद मजदूर यूनियन ने इसकी शिकायत डीएलसी जमशेदपुर से की. डीएलसी कार्यालय ने ठेकेदार को बुलाकर दोनों मजदूरों को फाइनल सेटलमेंट का राशि दिलाया.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेश सामंत ने टाटा मोटर्स कंपनी के ठेका मजदूरों को फाइनल सेटलमेंट के पैसे दिलाये. इनमें मजदूर कारू गिरी को 32 हजार रुपये और पंकज कुमार कामत को 30 हजार रुपये मिले. दोनों की समस्या की डीएलसी जमशेदपुर को लिखित जानकारी दी गयी थी. यूनियन की शिकायत पर डीएलसी कार्यालय ने ठेकेदार को बुलाकर बकाया भुगतान कराया. मौके पर राजेश सामंत, अमित दास, शिवलाल लोहरा, छोटे सरदार, बाला राव आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola