सेंदरा वीरों को गिरा सकाम भेजना शुरू

Updated:
विज्ञापन

दलमा की तराई गांव आसनबनी में रविवार को सेंदरा समिति की एक बैठक हुई. बैठक में दलमा सेंदरा समिति गदड़ा द्वारा तय तारीख पर ही अंतिम मुहर लगाया गया. इसके साथ सेंदरा समिति ने रविवार से ही सेंदरा वीरों को गिरा सकाम भेजना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

दलमा तराई गांव आसनबनी में सेंदरा समिति की बैठक जमशेदपुर. दलमा बुरू सेंदरा दिसुआ समिति की एक बैठक रविवार को दलमा पहाड़ी की तराई गांव आसनबनी में अध्यक्ष फकीर चंद्र सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में दलमा सेंदरा समिति गदड़ा द्वारा तय सेंदरा की तिथि पर मुहर लगाया गया. फकीर चंद्र सोरेन ने बताया कि नियमानुसार दिसुआ सेंदरा के लिए 20 मई बिलकुल सटीक तारीख है. दलमा तराई गांव के सभी सेंदरा वीरों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया गया है. सेंदरा वीरों को खजूर के पत्ते से बना गिरा सकाम भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि सेंदरा समिति जल्द ही वन विभाग व जिला प्रशासन से मिलकर सेंदरा के सफलतापूर्वक आयोजन में मदद करने की मांग करेगा. वन विभाग व जिला प्रशासन से यह भी आग्रह होगा कि शिकार पर्व के दौरान बेवजह सेंदरा वीरों को परेशान नहीं किया जाये. पारंपरिक हथियार तीर-धनुष आदि को बिलकुल जब्त या नहीं छीना जाये. बैठक में महेश्वर मुर्मू, शिवाराम माझी, छुटू माझी, मोहन हांसदा, मंगल सोरेन, फागू सोरेन, बलाई टुडू, विक्रम मार्डी, सागेन, गुरुचरण सिंह आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola