3 अगस्त तक वार्ता नहीं होने पर होगा आंदोलन : ग्रामसभा

Author Sidharth Anand|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

18जी एचसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

एचसीएल प्रबंधन के खिलाफ तिलाबनी ग्रामसभा ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने 3 अगस्त तक वार्ता न होने पर बड़े जन आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घाटशिला

आपके शहर में

विज्ञापन

मुसाबनी प्रखंड के तिलाबनी ग्रामसभा के माझी बाबा गोपाल टुडू के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एचसीएल प्रबंधन एवं घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा. एसडीओ की अनुपस्थिति में कार्यालय में ज्ञापन जमा कराया गया, जबकि एचसीएल प्रबंधन की ओर से एचआर को ज्ञापन सौंपा गया.

पहले दिए आवेदन पर नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि 26 जून को भी एचसीएल प्रबंधन को वार्ता के लिए आवेदन दिया गया था और 3 जुलाई तक बैठक की तिथि तय करने का अनुरोध किया गया था. अब तक प्रबंधन की ओर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही वार्ता की तिथि निर्धारित की गयी. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है. ज्ञापन में तिलाबनी को कंपनी के प्रभावित क्षेत्र के रूप में एनओसी क्षेत्र घोषित करने, कंपनी से निकलने वाले प्रदूषित पानी पर रोक लगाने, खेत और पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जांच व समाधान, प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता, बाहरी मजदूरों की जगह स्थानीय अकुशल मजदूरों को काम देने आदि की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 अगस्त तक एचसीएल प्रबंधन वार्ता नहीं करता या लिखित जवाब नहीं देता है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण धरना, हड़ताल और जन आंदोलन शुरू किया जायेगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी एचसीएल प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी. ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीओ, एसडीपीओ, घाटशिला विधायक, जिप सदस्य अंश 18, प्रखंड प्रमुख एवं अंचल अधिकारी को भी भेजी गयी. मौके पर संजय मुर्मू, दिलीप माझी, अजय टुडू, नारायण दत्ता, चेतन मुर्मू, बबलू मुर्मू, मनबोध मुर्मू, किशोर टुडू, संजय,मुर्मू, गौतम गोप, दाखिन मुर्मू, राम बेसरा, रघुनाथ माझी आदि मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola