लकड़ियों को घाटशिला ले गया वन विभाग
Updated at : 29 Apr 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को सीताडांगा से दो ट्रक लकड़ियां जब्त की थी
विज्ञापन
गालूडीह.
गालूडीह थाना के छोलागोड़ा गांव के सीताडांगा टोला में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने छापामारी कर दो ट्रक लकड़ियां बरामद की थी. वन विभाग की टीम सोमवार को सभी लकड़ियों को जब्त कर घाटशिला ले गयी. इस मौके पर वन विभाग ने बोटों की गिनती की. गिनती में विभिन्न प्रजातियों के 216 बोटा बरामद हुए हैं. जब्त लकड़ियों को वन क्षेत्र कार्यालय घाटशिला में रखा गया है. मालूम हो कि रविवार शाम वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सीताडांगा में अवैध तरीके से लकड़ी का कारोबार हो रहा है. इस पूर्वी सिंहभूम के एडीएम अनंत कुमार, बीडीओ यूनिका शर्मा और थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी विमद कुमार ने छापेमारी की थी. सीताडांगा टोला में एकासिया, जामुन, यूकलिप्टस, चरला आदि लाखों की लकड़ियों का अवैध तरीके से भंडारण किया गया था. मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इस कारोबार में कौन-कौन संलिप्त हैं इसका पता लगाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




